Public USB Port से मोबाइल चार्ज करना कितना खतरनाक है? (Juice Jacking Explained)

 Why?

 जब भी मोबाइल की battery खत्म होती है, हम जल्दी से किसी railway station, airport, mall या public place के USB charging port में फोन लगा देते हैं।

लेकिन क्या आप जानते हैं कि public USB port से फोन चार्ज करना खतरनाक भी हो सकता है?

Cyber security expertsके अनुसार इससे Juice Jacking attack का खतरा होता है, जिसमें hacker आपके फोन का data चुरा सकता है या आपके phone में  malware install कर सकता है।


इस article में हम समझेंगे कि Juice Jacking क्या होता है, यह कैसे काम करता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। --

1. Juice Jacking- क्या होता है?

इसमें  public USB charging port के जरिए smartphone के data को access करने की कोशिश की जाती है।
जब आप USB cable को किसी charging port में लगाते हैं, तो उसमें सिर्फ बिजली (power) ही नहीं बल्कि data transfer connection भी होता है।

अगर कोई hacker charging station के अंदर malicious device लगा दे, तो वह आपके phone के साथ data connection बना सकता है।

2. Juice Jacking Attack कैसे होता है?
  • Hacker public charging station में malicious hardware या modified USB port लगा देता है।
  • User अपना smartphone USB cable से connect करता है।
  • Phone और USB port के बीच data connection बन जाता है।
  • Hacker उस connection का इस्तेमाल करके data access करने या malware install करने की कोशिश कर सकता है।
3. Juice Jacking से क्या खतरे हो सकते हैं?

  • अगर आपका phone malicious USB port से connect हो जाए, तो ये खतरे हो सकते हैं:
  • Personal photos और files चोरी हो सकती हैं
  • Password और login information leak हो सकती है
  • Banking details खतरे में पड़ सकती हैं
  • Phone में spyware या malware install हो सकता है
  • Hacker आपके device को remotely control करने की कोशिश कर सकता है
4. Juice Jacking से कैसे बचें?

  • 1. Public USB Port का इस्तेमाल कम करें
  • जहाँ तक हो सके public charging stations से बचें।

  • 2. Power Bank का इस्तेमाल करें
  • अगर बाहर ज्यादा समय रहते हैं तो अपने साथ power bank रखें।
  • 3. Wall Charger इस्तेमाल करें
  • अगर charging की जरूरत हो तो USB port की जगह direct wall charger इस्तेमाल करें।

  • 4. Data Blocker Cable इस्तेमाल करें
  • कुछ special USB cables होते हैं जो data transfer को block कर देते हैं।

  • 5. Unknown Devices को Trust न करें
  • अगर phone में “Trust this device” जैसा message आए तो ध्यान से सोचकर ही allow करें।
*Conclusion

Public USB charging आसान और convenient लगता है, लेकिन इसमें Juice Jacking जैसे cyber attacks का खतरा भी हो सकता है।

इसलिए हमेशा safe charging methods का इस्तेमाल करें और अपने personal data को सुरक्षित रखें।

थोड़ी सी सावधानी आपके smartphone और आपकी privacy को सुरक्षित रख सकती है।


Any Platform Search - @detectivepavan
                        


           ** Stay safe & Stay Alert



Comments

Popular posts from this blog

QR Code Scan किया और पैसा कट गया! जानिए UPI Scam (Reality)

👉 WhatsApp Hack होने के Signs | Account Secure कैसे करें